भोपाल / स्कूल से घर लौट रही महिला गार्ड से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने मामला दर्ज किया

स्कूल की महिला गार्ड के साथ बस में छेड़छाड़ करने वाले युवक के खिलाफ पिपलानी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को बात करने के लिए एक मोबाइल भी देना चाहता था। इससे महिला ने इनकार किया तो युवक अश्लील हरकतें कर फरार हो गया।



पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय विवाहिता कोलार स्थित एक स्कूल में बतौर गार्ड कार्यरत है। सोमवार की शाम को वे स्कूल की स्टॉफ बस से घर लौट रही थीं। पिपलानी स्थित इलाहबाद बैंक के सामने सानू नामक युवक ने महिला को एक मोबाइल दिया। सोनू उक्त मोबाइल से महिला से बात करना चाहता था। महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने उससे अश्लील हरकतें की और बात नहीं करने की वजह पूछी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी फरार हो गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था।



Popular posts
आदिवासी महोत्सव / उपराष्ट्रपति नायडू ने विलुप्त हो रही जनजातीय भाषाओं पर चिंता जताई; कहा- आदिवासी बोलचाल अपनी मूल भाषा में ही करें
दतिया / ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस छोड़ना दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का राजनीतिक आतंकवाद है: बिट्‌टा
छिंदवाड़ा / छत्रपति शिवाजी महाराज देश के गौरव, उन्होंने औरंगजेब के छक्के छुड़ाए, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं: शिवराज
वायदों को पूरी निष्ठा से निभाया : मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह
मध्य प्रदेश / फूल सिंह बरैया को कांग्रेस ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया, लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी में हुए थे शामिल